सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बंगले से उठेगी डोली,गरीब पिता ने लगाई थी बेटियों की शादी में मदद की गुहार

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बंगले से उठेगी डोली,गरीब पिता ने लगाई थी बेटियों की शादी में मदद की गुहार
भाजपा सांसद फायर ब्रांड नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक गरीब पिता की आवाज पर उसकी दोनो बेटियों की शादी स्वम् कराने का फैसला लिया।बुधवार 7 जुलाई को दोनो बेटियों की डोली साध्वी के सरकारी आवास से विदा होंगी

भोपाल से भाजपा सांसद व फायर ब्रांड नेता प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मानवीयता व संवेदनशीलता का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।अक्सर विवादों में रहने वाली साध्वी ने दो बेटियों को शादी कराने की जिम्मेदारी ली और अब उनके ही सरकारी निवास से दोनो बेटियों की डोली उठेगी।

 

क्या है पूरा मामला

दरअसल यह मामला है मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का जहाँ टीला रामपुरा में रहने वाले नर्मदा प्रसाद की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है।मेहनत व मजदूरी कर वे अपना परिवार का पालन पोषण कर रहे थे।नर्मदा प्रसाद के घर मे उनकी पत्नी और दो बेटियां चंचल और संध्या है।दोनो बेटियां सयानी हो गई है तो नर्मदा प्रसाद ने उनके लिए उज्जैन के नानुखेड़ा गांव में एक किसान परिवार के बेटों से शादी कराने का फैसला लिया है।
कोरोना महामारी व लोकडाउन के चलते परिवार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से खराब हो गई है।यहां तक कि नर्मदा प्रसाद के पास अपनी बेटियों को देने के लिए पांच बर्तन तक के पैसे नही है।

 

सांसद प्रज्ञा से लगाई गुहार

नर्मदा प्रसाद अपनी स्थिति को लेकर अत्यंत दुखी थे और बेटियों की शादी को लेकर बहुत चिंतित थे।उन्होंने मदद मांगने के लिए सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का दरवाजा खटखटाया। अपना काम धंधा चौपट होने और आर्थिक स्थिति कमजोर होने को लेकर बेटियों सहित वे प्रज्ञा ठाकुर के पास मदद के लिए पहुँच गए।सांसद ने भी मानवीयता का परिचय दिया और दोनो बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी स्वम् उठाने का फैसला किया।साध्वी ने कहा कि दोनो बेटियों की शादी मै स्वम् करवाउंगी और पूरा खर्चा भी स्वम् ही वहन करूंगी।

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के आवास पर मदद के लिए पहुचे नर्मदा प्रसाद व उनका परिवार


अब भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के सरकारी आवास पर दोनो बेटियों के विवाह समारोह की तैयारियां चल रही है।सांसद के निवास बंगला नम्बर 29 पर 7 जुलाई बुधवार को उज्जैन से बारात आएगी।यहां से सांसद धूमधाम से दोनो बेटियों को विदा करेंगी।

 

आज होंगी दोनो बेटियां अपने ससुराल के लिए विदा

सांसद के सरकारी निवास पर विवाह की तैयारियां चल रही है।बाहर ग्राउंड में शादी के लिए मंडप सजाया गया है।यही दोनो बेटियों के फेरे होंगे और उसके बाद दोनों बेटियों की डोली यही से विदा होंगी।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के सरकारी आवास पर चल रही शादी की तैयारियां

सांसद के प्रतिनिधि ने बताया कि उज्जैन से आ रही बारात आदर्श नव दुर्गा मंदिर चक्की चौराहा पर रुकेगी।यहा पर बारात का स्वागत सत्कार होगा। शाम को गौधुली बेला में दोनो बेटियों का पाणिग्रहण सम्पन्न होगा।इसके बाद रात्रि में 8.30 बजे विदाई कार्यक्रम होगा।

 

विवादों से जुड़ी रहती है सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का नाम अक्सर किसी न किसी विवाद से जुड़ता रहता है।मालेगांव बम विस्फोट में आरोपी बनाई गई साध्वी नाथूराम गोडसे और पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे पर अपनी टिप्पणियों को लेकर चर्चा में बनी रहती है।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *