मध्यप्रदेश के सतना में लवजिहाद का एक मामला सामने आया है।धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम लागू होने के बाद जिले में लव जिहाद का दर्ज यह पहला मामला है।पुलिस में दर्ज हुई शिकायत के अनुसार रफी नाम के एक युवक ने एक हिन्दू महिला को राकेश कुशवाह बन कर अपने प्रेम जाल में फसाया।वह महिला को अपने साथ ले गया और दोनो को एक बेटी भी हुई।महिला ने अब 15 साल बाद मुकदमा दर्ज कराया है और कहा है कि रफी महिला और बेटी को धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रताड़ित कर रहा है।कोलगवां थाना पुलिस में महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
पूरा मामला मध्यप्रदेश के सतना जिले से जुड़ा हुआ है।यहां रहने वाली एक महिला ने पुलिस में एक मुस्लिम युवक के खिलाफ नाम बदल कर हिन्दू नाम से उसे फसाने और अब धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
शहर के टिकुरिया टोला में रहने वाली महिला ने बताया कि उसका मोहम्मद रफी नामक युवक से 15 साल पहले संपर्क हुआ था और उसने अपना नाम राकेश कुशवाह बताया था।महिला शादी शुदा थी परंतु वह रफी के चालबाजी में फंस गई।रफी ने कुछ दिन तो महिला को अपने साथ रखा फिर उसने महिला के पति को मारपीट कर भगा दिया और उसके घर पर कब्जा कर लिया।इसी दौरान महिला को रफी से एक बेटी भी हो गई।कुछ दिनों बाद रफी ने घर भी बेच दिया।बार बार शादी के लिए कहने के बाद भी वह टालता रहा और शादी नही की।
रफी से हुई बेटी की उम्र अभी 13 साल है।जब महिला को कुछ समय बाद पता चला कि राकेश कुशवाह बताने वाले युवक का नाम रफी है तो उसने आपत्ति भी जताई पर युवक ने बेटी और उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया।
धीरे धीरे रफी ने महिला और उसकी बेटी से दूरियां बनाना शुरू कर दिया और कभी कभी ही घर पर आने लगा।
पर वह जब भी आता तब मारपीट करता और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता।
आधार कार्ड में भी नाम बदलवाने की कोशिश की
महिला ने कोलगवां पुलिस को बताया है कि आरोपी मोहम्मद रफी ने महिला का धर्म परिवर्तन करा कर नाम बदल दिया था और मुस्लिम नाम रख दिये थे।महिला को यह पता तब चला जब आरोपी ने महिला का राशनकार्ड बनवाया और वह महिला को मिल गया।आरोपी ने महिला का नाम आधार कार्ड में भी बदलवाने की कोशिश की थी परंतु वह सफल नही हो पाया था।
महिला ने बताया कि अब वह किसी अन्य हिन्दू महिला के साथ रहने लग गया था।
पहले भी एक हिन्दू महिला को फंसा चुका है रफी
महिला की शिकायत पर कोलगवां पुलिस ने मोहम्मद रफी उर्फ राकेश कुशवाह के खिलाफ आईपीसी की सम्बंधित धाराओ एवं धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ करने पर पता चला है कि आरोपी पहले भी एक हिन्दू महिला को इसी तरह अपने जाल में फंसा कर शोषण कर चुका है और अभी भी वह इस महिला को छोड़ कर किसी अन्य महिला के ही साथ रह रहा था।